BHU UG, PG entrance exam results 2019 : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित स्नातक प्रवेश परीक्षा (UET) और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PET) का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in पर उपलब्ध है।
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा को पास किया है, वे काउंसलिंग में जाने के लिए पात्र होंगे। यूईटी और पीईटी 2019 के तहत आने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 4 जुलाई, 2019 से शुरू होगी। काउंसलिंग शेड्यूल, कट-ऑफ अंक, प्रवेश की पेशकश, शुल्क भुगतान की समय सीमा आदि की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
BHU UG, PG प्रवेश परीक्षा परिणाम 2019: ऐसे करें चेक-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, bhuonline.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद परिणामों के ऑप्शंस पर क्लिक करें।
चरण 3: UET / PET परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें और सर्च' ऑप्शन पर क्लिक करें।
चरण 6: परिणाम दिखाई देगा, डाउनलोड करें।
उम्मीदवार जो विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सीट प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। बता दें, मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...