फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 80 फीसदी मुख्य... 20 फीसदी एलाइड विषयों में मिलेगा पीएचडी दाखिला, जानें आवेदन की फीस

Sat, 29 Nov 2025 05:24 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में इस बार अरेबिक, विदेशी भाषा, तेलुगु, लिंग्विस्टिक आदि के कई विषयों के बास्केट में एक भी पीएचडी सीट नहीं आई है। न तो नेट और न ही जेआरएफ में ही कोई सीट है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में 80% मुख्य और 20% एलाइड विषयों पर पीएचडी दाखिला मिलेगा। पीएचडी की आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो सकी। लेकिन ये जल्द ही शुरू हो सकती है। इस बार हर विषय और विभाग में आवंटित सीटों के मुकाबले 20 फीसदी सीटें एलाइड विषयों से भरी जाएंगी। वहीं 80 फीसदी सीटों पर मुख्य विषय के अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं आईएमएस बीएचयू में एलाइड और मुख्य विषयों में 50-50 फीसदी सीटों पर प्रवेश होगा। सीटों का आवंटन मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये और एससी व एसटी आवेदकों को 300 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे।

बीएचयू की ओर से बताया गया है कि यदि किसी विषय में मुख्य विषय या एलाइड विषय के आवेदकों से सीटें नहीं भर पाएंगी तो उनको एलाइड और मुख्य विषयों के सीटों से भरा जाएगा। आईएमएस में ये नियम नहीं लागू होगा। यदि दो आवेदकों के स्कोर बराबर होते हैं तो उस स्थिति में ज्यादा उम्र वाले आवेदकों को उच्च रैंक का माना जाएगा।

विज्ञापन

कॉल लेटर न आने पर दूसरे चरण में करना होगा आवेदन
यदि पहले चरण में किसी भी योग्य आवेदक को वेरिफिकेशन या इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर नहीं आया है तो उन्हें दूसरे चरण में आवेदन करना होगा। सभी खाली सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। यदि किसी खास वर्ग में सीटें खाली रह गईं हैं तो अगले चरण में उसी वर्ग के अभ्यर्थियों से सीटें भरी जाएंगी।

जेआरएफ आवेदकों का नेट स्कोर नहीं होगा काउंट
जेआरएफ आवेदकों का नेट का स्कोर नहीं काउंट किया जाएगा। इनको मेरिट में इंटरव्यू के लिए 100 फीसदी वेटेज दिया जाएगा। नेट वालों को लिखित और इंटरव्यू को मिलाकर स्कोर दिया जाएगा। इसमें 70 फीसदी वेटेज नेट परीक्षा और 30 फीसदी वेटेज इंटरव्यू को दिया जाएगा। पीएचडी इंटरव्यू का रिजल्ट सभी आवेदकों के लॉगिन पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीएचयू में मुख्य विषय और एलाइड विषय कुछ इस तरह से होंगे
  • मुख्य विषय एलाइड विषय
  • नेपाली - तमिल, मराठी, अंग्रेजी और फिलॉसफी
  • तमिल - नेपाली, मराठी,अंग्रेजी और फिलॉसफी
  • पाली - संस्कृत, पुरातत्व, बुद्ध दर्शन आदि।
  • कला इतिहास -- कला, फाइन आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स, धर्म अध्ययन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें