फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU CHS Admission 2025: बीएचयू कक्षा 9वीं-12वीं की प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, इस दिन से करें आवेदन

Wed, 19 Feb 2025 04:26 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU School Entrance Test SET 2025: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने बीएचयू स्कूल प्रवेश 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च होगी। 
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU CGHS 2025 Notification: बीएचयू (BHU) ने सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 9वीं और 11वीं में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के जरिए दाखिले के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 20 फरवरी से 20 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट  (bhuonline.in) पर जाकर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सुधार विंडो 21 से 27 मार्च 2025 तक खुलेगी।

विज्ञापन


बीएचयू कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा 7 से 10 मई तक सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 11 मई को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 11 अप्रैल को जारी किया जाएगा। अनंतिम उत्तर कुंजी 19 मई, 2025 को जारी होने की संभावना है। सीईटी परिणाम 5 जून, 2025 को घोषित किए जाएंगे। 

पात्रता मानदंड

  • एलकेजी, नर्सरी, कक्षा 1 और कक्षा 6 के लिए छात्रों की आयु की गणना 31 मार्च, 2025 तक की जाएगी।
  • वहीं स्कूल प्रवेश परीक्षा सेट कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं के छात्रों की आयु की गणना 31 मार्च, 2025 तक की जाएगी।
  • कक्षा 6 के लिए उम्मीदवार ने कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण की हो और आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कक्षा 9 के लिए उम्मीदवार ने कक्षा आठवीं उत्तीर्ण की हो और आयु 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कक्षा 11 के लिए उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो और अधिकतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। 
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

 
क्र. इवेंट्स तिथि
1 आवेदन प्रारंभ 20 फरवरी 2025
2 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025
3 परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 मार्च 2025
4 ऑनलाइन सुधार के लिए 21 - 27 मार्च 2025
5 ई-लॉटरी परिणाम घोषित 13 अप्रैल 2025
6 सीईटी एडमिट कार्ड जारी 11 अप्रैल 2025
7 सीईटी परीक्षा तिथि 07 - 11 मई 2025
8 सीईटी परिणाम घोषित 05 जून 2025



आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को 550 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए 800 रुपये का शुल्क लागू है। भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या एटीएम-कम-डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें