फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Exam: अगर आप भी पाना चाहते हैं अच्छे नंबर, तो करें इस सब्जेक्ट की अच्छी तैयारी

विज्ञापन
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UP Board) ने साल 2020-21 में होने वाले दसवीं के एग्जाम के लिए डेटशीट जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने डेटशीट की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार दसवीं की परीक्षाओं को 12 दिनों में और बारहवीं की परीक्षा को 15 दिनों में सम्पन्न करा लिया जायेगा। 

विज्ञापन


बता दें कि वर्ष  2020-21  की दसवीं की परीक्षा  में लगभग 29,94,312 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं जिसमें से 16,74,022 छात्र जबकि 13,20,290 छात्राएं शामिल हैं। जिसके लिए लगभग 27,752 एग्जाम सेंटर के चुनाव व निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई   है। ऐसे में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के मन में भी हलचलें तेज होना स्वाभाविक  हैं। 

ऐसे विद्यार्थी जो UP Board 10th Exam की तैयारी कर रहे हैं और अपने रिजल्ट को बेहतर बनाना चाहते हैं उन्हें हिन्दी  विषय की भी अच्छी तैयारी करनी चाहिए। जिससे आपको अन्य सब्जेक्ट के साथ हिन्दी में भी अंक मिल सकें और आपका फाइनल रिजल्ट बेहतर हो  जाए।
विज्ञापन


1. क्यों है हिन्दी बेहद महत्वपूर्ण?
UP Board 10th Exam की तैयारी कर रहे छात्र अक्सर मैथ्स, साइंस और इंग्लिश जैसे विषयों की तैयारी करने मेें लगे रहते हैं लेकिन हिन्दी विषय को कम समय देते हैं। जिससे उन्हें अन्य विषयों पर तो अच्छे अंक मिल जाते हैं लेकिन ओवरऑल  रिजल्ट स्कोरिंग कम हो जाती है।

आपको बता दें कि जहां साल 2020 में 81 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने हिन्दी की परीक्षा  में बाजी मारी थी और 19 प्रतिशत लोग हिन्दी में फेल हो गए थे, वहीं वर्ष 2019 में हिन्दी की परीक्षा में महज 80.54 लोग ही सफल हो पाए थे जबकि 19.46 प्रतिशत लोग हिन्दी में मात खा गए थे। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपको  हिन्दी विषय के लिए भी उचित समय देना होगा और समय रहते उसकी भी अच्छी तैयारी कर लेनी चाहिए। जिससे आपको इस तरह की समस्या से न गुजरना पड़े और आपका ओवरऑल रिजल्ट बेहतर हो सके।

2. इस तरह से समझें पेपर का पैटर्न
हिंदी गद्य व पद्य के विकास से पांच-पांच अंकों के दो लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
गद्य पढ़कर उत्तर लिखना होगा और पद्य की सन्दर्भ सहित व्याख्या करनी होगी जिसके लिए क्रमशः 6-6 अंक निर्धारित किए  गए हैं।
संस्कृत से संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद करने के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। जबकि इस वर्ष  निर्धारित किए गए सिलेबस के पाठ से एक लेखक व कवि का जीवन परिचय व एक-एक रचना आएगी जिसके लिए 6 अंक मिलेंगे।

संस्कृत भाग से एक श्लोक लिखना होगा जो कि दिए गए प्रश्न पत्र में न आया हो उसके लिए 2 अंक दिए जाएंगे। जबकि संस्कृत भाग से निर्धारित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 2 अंक देने का प्रावधान रखा गया है।

रस, छंद, अलंकार 6 अंक होगा जबकि हिंदी व्याकरण शब्द रचना के तत्वों के लिए 11 अंक मिलेंगे।
संस्कृत व्याकरण व अनुवाद करना होगा जिसके लिए 8 अंक तथा खंडकाव्य से एक प्रश्न का उत्तर देने पर 3 अंक दिए जाएंगे।
आंतरिक मूल्यांकन 30 अंक का होगा जो कि आपको आपके विद्यालय द्वारा दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।

अगर आप यू.पी. बोर्ड के रिजल्ट,डेट शीट, एग्जाम सेंटर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी पाना चाहते हैं तो यू.पी. बोर्ड की  आधिकारिक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ को फॅालो कर सकते हैं। 

साथ ही यूपी.बोर्ड एग्जाम की घर बैठे आसान तरीके से तैयारी करने के लिए हमारे एप http://bit.ly/safaltaapp को download कर लें।  या फिर विजिट करें हमारी वेबसाइट www.safalta.com जहां होगी आपकी बात सीधे एक्सपर्ट के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें