फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: उपचुनाव के कारण उच्च माध्यमिक के सेमेस्टर-III की परीक्षा टली, अब अक्तूबर में इन तिथियों पर होगी

Fri, 11 Sep 2026 02:29 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, कलकत्ता

सार

Bengal HS Exams Postponed: पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है। 6 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के चलते 5 से 7 अक्तूबर की परीक्षाएं एक सप्ताह आगे बढ़ाई गई हैं। नई तिथियां जानें...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bengal HS Exams Postponed: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में 6 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव को देखते हुए लिया गया है। परिषद की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 5, 6 और 7 अक्तूबर को होने वाली परीक्षाएं अब क्रमश: 12, 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

परीक्षा की बदली हुई तारीखें एक नजर में

पुरानी परीक्षा तारीख नई परीक्षा तारीख परीक्षा का समय
5 अक्तूबर 12 अक्तूबर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
6 अक्तूबर 13 अक्तूबर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
7 अक्तूबर 14 अक्तूबर सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

5 अक्तूबर की परीक्षा अब कब होगी?

  • 5 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 12 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
  • इस दिन गणित, व्यावसायिक गणित एवं व्यावसायिक सांख्यिकी, सामाजिक विज्ञान के लिए बुनियादी गणित, कृषि, पत्रकारिता एवं जनसंचार, संस्कृत, फारसी और अरबी विषयों की परीक्षा होगी।

6 अक्तूबर की परीक्षा की नई तारीख क्या है?

  • 6 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा अब 13 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
  • इस दिन साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विज्ञान, समाजशास्त्र तथा मत्स्य पालन एवं जलीय कृषि विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

7 अक्तूबर की परीक्षा अब कब होगी?

  • 7 अक्तूबर की परीक्षा अब 14 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।
  • इस परीक्षा में जैविक विज्ञान, राजनीति विज्ञान तथा लागत एवं कराधान विषय शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें