फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य में इंजीनियरिंग की नौ हजार से ज्यादा सीटों पर होगा प्रवेश, एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन 

Sun, 30 Jun 2019 10:13 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक कोर्सेज में प्रवेश के लिए 1 जुलाई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन के स्कोर के आधार पर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) कोर्सेज में 9 हजार से ज्यादा सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन के अभ्यर्थियों की रैंक लिस्ट बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) को उपलब्ध करा दी है। इसके बाद बीसीईसीई ने दाखिले का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


यहां के कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई मेन में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद बीसीईसीई काउंसलिंग की प्रक्रिया आयोजित करेगा और मेरिट लिस्ट जारी करेगा। 

1 जुलाई से BCECEB काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसिलिंग के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहां जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के जरिये रजिस्ट्रेशन करें। 
  • फिर दी गई जगह में मांगी गई जानकारी दर्ज करें। 
  • अपनी फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें। 
  • काउंसिलिंग फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी करें। पेमेंट बैंक चालान या क्रेडिट, डेबिट कार्ड से कर सकते हैं। 
  • आवेदन और फीस पेमेंट दोनों की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड कर लें। इनका एक प्रिंट लेकर भी आगे की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें। काउंसलिंग में इसकी जरूरत होगी। 

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग फीस 1200 रुपये और एससी-एसटी के लिए 600 रुपए है। 

विज्ञापन


ऐसा रहेगा काउंसिलिंग शेड्यूल 

विज्ञापन

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन : 1 जुलाई से 15 जुलाई तक 
फीस पेमेंट की तिथि : 16 जुलाई 
ऑनलाइन आवेदन में सुधार का मौका : 18 से 20 जुलाई 
मेरिट लिस्ट : 23 जुलाई  

NITs, IIITs, GFTIs के लए बिहार बोर्ड ने भेजा कटऑफ 

बिहार बोर्ड ने एनआईटी, ट्रिपल आईटी व जीएफटीआई में दाखिले के लिए टॉप 20 परसेंटाइल का कटऑफ एनआईटी प्लस सिस्टम को भेज दिया है। अब जोसा ने बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए टॉप 20 परसेंटाइल कटऑफ की लिस्ट अपडेट कर वेबसाइट पर जारी कर दी है। इससे पहले सभी बोर्ड से मिले कटऑफ की लिस्ट में बिहार बोर्ड के सामने नॉ रिसीव्ड लिखा था। बोर्ड का कहना है कि आईआईटी रुड़की को पहले ही कटऑफ भेज दिया गया था। एनआईटी के लिए जारी लिस्ट में कटऑफ को प्रदर्शित नहीं करना उनका आंतरिक मामला है। हालांकि अब जोसा ने लिस्ट अपडेट कर दी है। इस लिस्ट में बिहार बोर्ड का कटऑफ भी दिख रहा है। एनआईटी व अन्य संस्थानों के लिए बिहार बोर्ड का टॉप 20 परसेंटाइल कटऑफ सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 346 अंक, ओबीसी के लिए 347, एससी के लिए 332, एसटी के लिए 339 तथा दिव्यांग के लिए 332 अंक हैं।

बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
बीसीईसीई द्वारा जारी अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें