फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा लंबा इंतजार, इन कारणों से जल्द नतीजे जारी कर सकता है MU

Sat, 25 May 2019 03:32 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई विश्वविद्यालय
विज्ञापन

मुंबई विश्वविद्यालय (MU) से बीकॉम कर रहे विद्यार्थियों को इस बार अपने नतीजों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। करीब 65 हजार विद्यार्थी इस बार बीकॉम फाइनल ईयर की परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी को अपने परिणाम का इंतजार है। अब तक शिक्षकों की कमी के कारण ये नतीजे अक्सर जुलाई या अगस्त महीने में जारी होते थे।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई विश्वविद्यालय इस बार बीकॉम फाइनल ईयर का परिणाम मई के अंतिम सप्ताह में जारी कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो बीते कुछ वर्षों में पहली बार MU ये परिणाम इतनी जल्दी जारी करेगा। बीते गुरुवार तक मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विवि ने जल्द नतीजों के लिए उठाए ये कदम
- विवि के एक अधिकारी के अनुसार, मूल्यांकन की प्रक्रिया जल्दी कराने के लिए विवि ने कई कदम उठाए। बीकॉम फाइनल ईयर के 6 में से 2 पेपर्स की परीक्षा कॉलेज पर ली गई। इन विषयों का मूल्यांकन भी कॉलेजों द्वारा ही किया गया। इससे विश्वविद्यालय पर बोझ कम हुआ।

- शिक्षकों के लिए पहली बार एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया था, जहां लगातार मूल्यांकन प्रक्रिया और केंद्रों की जानकारी दी जाती रही।

- बोर्ड ऑफ स्टडीज के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस बार एक पेपर सेटर्स टीम बनाई गई थी और 24 घंटे के अंदर ही मॉडल सॉल्यूशंस उपलब्ध करा दिए गए थे।

- ऑनलाइन असेसमेंट सिस्टम की दिक्कतें दूर करने के लिए भी बोर्ड के सदस्य हर वक्त मौजूद रहे।

- वरिष्ठ प्राचार्यों और डीन रोज मूल्यांकन प्रक्रिया का फॉलो-अप करते रहे। 
विज्ञापन

विवि ने बीए परीक्षा का भी 80 फीसदी मूल्यांकन पूरा कर लिया है। इसके नतीजे भी जल्द जारी किए जा सकते हैं। हालांकि शिक्षकों की चिंता है कि सेल्फ-फाइनांस्ड कोर्सेस के मूलयांकन में देर हो सकती है। इसकी परीक्षा मई में खत्म हुई है। इस कोर्स के विद्यार्थी विदेशों में पढ़ाई के लिए जाते हैं, इसलिए उम्मीद है कि विवि इसके नतीजे भी जल्द जारी कर सके।

नतीजे जारी होने के बाद परीक्षार्थी यहां दिए गए लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं - http://mu.ac.in/portal/results/ 

शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की खबरों अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें