फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AHSCE Result 2019: असम बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, पढ़िए कौन बना टॉपर

Sat, 25 May 2019 10:45 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
असम बोर्ड 12वीं के नतीजे वेबसाइट पर
विज्ञापन

असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSCE) ने आज 25 मई 2019 को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। करीब 2.42 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकायों की इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्हें इस परिणाम का इंतजार था।

विज्ञापन

AHSCE: इन तरीकों से डाउनलोड करें अपना परीक्षा परिणाम
- स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsce.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर HS Final Examination 2019 Results की लिंक पर क्लिक करें।
- स्टूडेंट्स रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक ww.hsinfo.in पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं।
- इस लिंक पर खुले पेज पर आपको अपना रोल नंबर डालना है। परिणाम आपके सामने होगा।
- इसके अलावा resultsassam.nic.in पर भी रिजल्ट उपलब्ध हैं। यहां से भी परिणाम देखे जा सकते हैं।
- परिणाम डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट निकाल कर आगे की प्रक्रियाओं के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन

ये रहे टॉपर्स
इस बार असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स में खुशबू फिरदौस, साइंस में बिटुपन आरांध्रा ने टॉप किया है।

पिछले साल AHSCE 12वीं के नतीजे 31 मई को घोषित हुए थे। पास प्रतिशत 56.04 रहा था। इनमें 59 फीसदी लड़कों और 53.23 फीसदी लड़कियां सफल हुई थीं।

असम में बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (SEBA) 10वीं की परीक्षा आयोजित करता है। इस बार 15 मई को असम बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित हुए थे। करीब 47.94 फीसदी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। 600 में से 594 अंकों के साथ नारायणपुर के शंकरदेव शिशु विद्या निकेतन की मेघाश्री बोरा ने टॉप किया।

गुजरात बोर्ड (GSEB) 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट 2019 की खबर के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें