परीक्षा केंद्र में सिर्फ Bare Acts की अनुमति
बीसीआई ने कहा है कि उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर केवल Bare Acts (जिनमें किसी प्रकार के नोट्स या टिप्पणियां न हों) लेकर जा सकेंगे। निम्न वस्तुएं पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी:
- मोबाइल फोन
- डिजिटल/स्मार्ट वॉच
- बैग और हैंडबैग
- कैलकुलेटर
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- कागज, किताबें या नोट्स (Bare Acts के अलावा)
सिर्फ नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन के इस्तेमाल की अनुमति
उम्मीदवारों को उत्तर पत्रक पर सिर्फ नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन से ही अंकन करने की अनुमति होगी। पेंसिल का प्रयोग करने पर उम्मीदवार को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष समय
जिन उम्मीदवारों की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, उन्हें प्रत्येक घंटे के लिए अतिरिक्त 20 मिनट का समय मिलेगा। इसके लिए मान्य प्रमाणपत्र की प्रति परीक्षा निरीक्षक को प्रस्तुत करनी होगी।
पात्रता शर्तें और कार्रवाई
परीक्षा में उपस्थिति को केवल अस्थायी (प्रोविजनल) माना जाएगा। कोई भी उम्मीदवार यदि पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता पाया गया, तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी। परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा से प्रतिबंधित करने का प्रावधान है।