फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद रद्द हुए मेडिकल के दाखिले, अब ये है प्रवेश का नया शेड्यूल

Mon, 22 Jul 2019 05:27 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (BCECEB) ने पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद मेडिकल के यूजी कोर्सेज में हुए दाखिले रद्द कर दिए हैं। अब अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (UGMAC) के लिए फिर से नई काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए परिषद ने नया शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


हालांकि इस प्रक्रिया में बोर्ड सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति देगा जिन्होंने पहले से नीट के तहत रजिस्ट्रेशन करा रखा है। इस काउंसलिंग के लिए नए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे।

अब बिहार नीट काउंसलिंग के लिए ये हैं जरूरी तारीखें

  • च्वाइस एडिट करने की शुरुआती तारीख - 23 जुलाई 2019 की सुबह 10 बजे से
  • च्वाइस एडिट और लॉक करने की अंतिम तारीख - 25 जुलाई 2019
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा - 27 जुलाई 2019 की शआम 4 बजे तक
  • दस्तावेजों के सत्यापन के लिए स्लॉट बुकिंग और आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तारीख - 27 जुलाई 2019 से लेकर 29 जुलाई 2019 तक
ये भी पढ़ेंः अब सिर्फ NEET के जरिए मिलेगा मेडिकल में दाखिला, अन्य प्रवेश परीक्षाएं होंगी खत्म

विज्ञापन

ऐसा रहेगा दस्तावेजों के सत्यापन का शेड्यूल

  • जिन अभ्यर्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेज आवंटित होंगे, उनके लिए दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख - 30 और 31 जुलाई 2019
  • जिन्हें निजी मेडिकल कॉलेज आवंटित होंगे, उनके दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख - 01 अगस्त 2019
  • जिन अभ्यर्थियों को सरकारी सरकारी या निजी डेंटल कॉलेज आवंटित होंगे उनके लिए दस्तावेजों के सत्यापन की तारीख - 02 अगस्त 2019
ये भी पढ़ेंः AIIMS MBBS काउंसलिंग रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें