BCECEB DCECE 2023: लिखित माध्यम में होगी परीक्षा
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए डिप्लोमा-सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (DCECE) आयोजित करता है। DCECE 2023 पूरे बिहार राज्य में पेन और पेपर-आधारित मोड में आयोजित किया जाएगा। डीसीईसीई 2023 में पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि की घोषणा यथासमय की जाएगी।
BCECEB DCECE 2023: आवेदन से पहले कर लें तैयारी
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले, उम्मीदवारों को वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, आधार कार्ड और ऑनलाइन भुगतान मोड (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/ यूपीआई) आदि डिटेल के साथ तैयार रहना चाहिए।