BCECEB Bihar Polytechnical Result 2025: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आज, 23 जून को बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार बीसीईसीईबी की ओर से आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in. के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
परिणाम में अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर, पाठ्यक्रम समूह, प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति के बारे में जानकारी होगी।
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से पीई, पीएम, पीएमएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपना रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (DCECE) के लिए उपस्थित होने वाले परिणाम लिंक पर जाकर अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।