महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ने आईटीआई में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो खोल रखी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 05 मई, 2024 है। पंजीकरण प्रक्रिया अभी चल रही है, उम्मीदवार यहां आगे की महत्वपूर्ण तिथियों की लिस्ट देख सकते हैं:
| आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि |
05 मई, 2024 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि |
06 मई, 2024 |
| आवेदन में संशोधन |
08 से 11 मई, 2024 |
| एडमिट कार्ड |
28 मई, 2024 |
| प्रवेश परीक्षा |
09 जून, 2024 |
32 हजार से अधिक सीटों पर होगा एडमिशन
बिहार आईटीआई प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को विभिन्न ट्रेड्स के तहत राज्यभर के 111 संस्थानों में 32722 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को दाखिला प्रवेश परीक्षा में किए गए प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल ब्रोशर अवश्य पढ़ें।
कैसे करें आवेदन?
बिहार आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां Online Application Portal of I.T.I.C.A.T.-2024 पर क्लिक करें।
- न्यू रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- लॉग इन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें।