फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCECE ITICAT 2021: 15 जनवरी से शुरू होगी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

Wed, 13 Jan 2021 03:43 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

BCECE ITICAT 2021: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ( BCECE) 15 जनवरी से बीसीईसीई आईटीसीएटी काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। जो अभ्यर्थी BCECE ITICAT ऑनलाइन काउंसलिंग 2021 के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in है। ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JEE Main 2021: जेईई मेन परीक्षा के आवेदन में बचे हैं सिर्फ तीन दिन, ऐसे भरें फॉर्म
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पहले दौर की अनंतिम आवंटन सूची 29 जनवरी को जारी होगी।

 
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत  जनवरी 15, 2021
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख जनवरी 24, 2021
1st राउंड प्रोविजिल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जनवरी 29, 2021
फर्स्ट राउंड के लिए अलॉटमेंट डाउनलोड जनवरी 29 से फरवरी 5, 2021
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दाखिला जनवरी 30 से  फरवरी 5, 2021
2nd राउंड प्रोविजिनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट फरवरी 9, 2021
अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड फरवरी 9 से 14, 2021
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दूसरे राउंड के लिए दाखिला फरवरी 10 से 14, 2021
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें-CTET Admit Card 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया CTET प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे करें BCECE ITICAT काउंसलिंग 2021 के लिए आवेदन

-सबसे पहले बीसीईसीईबी की आधिकारिक साइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको BCECE ITICAT काउंसलिंग 2021 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपने आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।
-इसके बाद आपको दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
-अब फीस का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करें।

जो उम्मीदवार अपने अनंतिम आवंटन से संतुष्ट नहीं हैं, वे आवंटन के दूसरे दौर के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें