CTET Admit Card 2021:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CTET 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने हॉल टिकट ऑनलाइन ctet.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
देश भर में फैले 135 शहरों में बोर्ड 31 जनवरी को CTET 2021 परीक्षा आयोजित करेगा।
ऐसे करें CTET प्रवेश पत्र 2021 डाउनलोड
-सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.inहै।
-यहां होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका CTET प्रवेश पत्र 2021 खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने CTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे हर हाल में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से ये परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। अब यह परीक्षा 31 जनवरी को होगी।