किन परीक्षाओं की तारीख बदली गई है?
बोर्ड के मुताबिक, अपरिहार्य कारणों की वजह से कुछ परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है।
10वीं के लिए नई तारीखें
- विज्ञान (216) की परीक्षा अब 11 अगस्त 2026 को पहली पाली में होगी।
- ड्राइंग (223) की परीक्षा 11 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
- हिंदी (201) की परीक्षा 12 अगस्त को पहली पाली में होगी।
- भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222) की परीक्षा 12 अगस्त को दूसरी पाली में होगी।
12वीं के लिए नई तारीखें
- हिंदी (301) की परीक्षा अब 17 अगस्त 2026 को पहली पाली में होगी।
- अंग्रेजी (302) की परीक्षा 17 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
- भूगोल (315) की परीक्षा 18 अगस्त को पहली पाली में होगी।
- इतिहास (314) की परीक्षा 18 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी।
दोनों कक्षाओं की संशोधित डेटशीट नीचे उपलब्ध हैं।
परीक्षा का समय क्या रहेगा?
बीबीओएसई की 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए समय पहले जैसा ही रहेगा।
थ्योरी परीक्षा
- पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक
सभी छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट दिए जाएंगे।
प्रायोगिक परीक्षा
- पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक