फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BBOSE Class 12th: बीबीओएसई 12वीं के लिए दिसंबर सत्र की उत्तर कंजी हुई जारी, 18 सितंबर से दर्ज कराएं आपत्ति

Wed, 17 Sep 2025 05:41 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BBOSE Class 12th Answer Key OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं दिसंबर सत्र की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार 18 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BBOSE Class 12th Answer Key: बीबीओएसई (BSEB) ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा समिति (BBSOE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की दिसंबर 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


जारी के नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी 20 सितंबर शाम 5 बजे तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। बीबीओएसई द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सभी विषयों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न OMR आधारित उत्तर पुस्तिकाओं के माध्यम से लिए गए थे। उत्तर कुंजी तैयार करने के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम की मदद ली गई है।

विज्ञापन

बोर्ड ने मार्कशीट पर दी जानकारी

बीएसईबी ने बताया है कि बिहार बोर्ड की 2025 की वार्षिक परीक्षा की मार्कशीट जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालयों को भेज दी गई है। आज, 17 सितंबर से ये मार्कशीट वितरण के लिए उपलब्ध हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे जल्दी से जल्दी डीईओ कार्यालय से मार्कशीट लेकर अपने विद्यार्थियों को दे दें।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “BBOSE Class 12 Answer Key” लिंक खोजें और क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा। 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का फॉर्म खुलेगा। 
  • इसमें आप उस प्रश्न का विवरण और सही उत्तर लिखें जिस पर आपत्ति है।
  • सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • आपत्ति सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें