फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2025: नीट यूजी के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित; इस तारीख तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

Wed, 17 Sep 2025 03:41 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2025 Round 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और निर्धारित तारीख तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2025 Round 2 Seat Allotment Result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 17 सितंबर 2025 को NEET UG 2025 काउंसलिंग के दूसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर लॉगिन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। यह लिस्ट अस्थायी (Provisional) है और इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर MCC द्वारा सुधार कर फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणी या कोटा परिवर्तन होने पर क्या होगा?

एमसीसी के नोटिस के मुताबिक, किसी उम्मीदवार की श्रेणी (Category) या कोटा (Quota) उसी संस्थान और कोर्स में बदल जाता है, तो उसे नए बदलाव के अनुसार ही दाखिला लेना होगा। इसके लिए उम्मीदवार को पहले ऑनलाइन रिलीविंग लेटर प्राप्त करना होगा और फिर बदली हुई सीट के लिए नया ऑनलाइन एडमिशन लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य है। अगर उम्मीदवार ऐसा नहीं करता है, तो आवंटित सीट को रद्द माना जाएगा और प्रवेश नहीं मिलेगा।

यहां भेजे आपत्तियां

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 26 से 27 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। अगर किसी उम्मीदवार को अनंतिम सीट आवंटन सूची में कोई विसंगति दिखाई देती है, तो वह अपनी आपत्ति mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से भेज सकता है।

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर  mcc.nic.in जाएं।
  • होमपेज पर “UG Medical Counselling” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब  “Round 2 Provisional Seat Allotment Result (UG-2025)” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नई विंडो खुलेगी, जहाँ आपको अपना NEET UG रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी सीट अलॉटमेंट डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उम्मीदवार चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें