पास होने के लिए जरूरी अंक
AIBE 20 परीक्षा यह सुनिश्चित करने के लिए आयोजित की जाती है कि विधि स्नातकों के पास भारत में वकालत करने के लिए आवश्यक बुनियादी व्यावसायिक कौशल मौजूद हैं। यह परीक्षा सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए एक समान मानक तय करती है ताकि उन्हें पेशेवर रूप से न्यायिक प्रक्रियाओं में भाग लेने की अनुमति मिल सके।
इस परीक्षा में सामान्य और OBC उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 45% और SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40% निर्धारित किया गया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया से प्रैक्टिस सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें भारत में विधिक प्रैक्टिस करने का अधिकार देता है।
एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार एआईबीई 20 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार AIBE की आधिकारिक वेबसाइट (allindiabarexamination.com) पर जाएं।
- अब "AIBE 20 एडमिट कार्ड" या "उम्मीदवार लॉगिन" पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें। "AIBE 20 एडमिट कार्ड डाउनलोड" लिंक पर क्लिक करें।
- अब एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।