फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: मोदी सरकार की हरी झंडी, अब इन 13 भाषाओं में होगी बैंकिंग परीक्षा

Thu, 04 Jul 2019 01:30 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बैंकिंग की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब बैंकिंग की परीक्षा में आपके साथ भाषाओं के चयन की पहले जैसी बाध्यता नहीं रहेगी। आपको हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी परीक्षा देने का मौका मिल सकेगा। बैंकिंग की परीक्षाएं अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह घोषणा की है। दरअसल, दक्षिणी राज्यों के कई सांसद यह मांग कर रहे थे कि बैंकिंग की परीक्षाएं हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित की जानी चाहिए। गुरुवार, 04 जुलाई 2019 को लोकसभा सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सांसदों की इस मांग को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। 

सीतारमण ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर भी युवाओं को रोजगार के बराबर अवसर देने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित रीजनल रूरल बैंक्स (RRBs) की स्केल-1 और ऑफिस असिस्टेंट परीक्षाएं अब 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी होंगी। ये भाषाएं हैं - बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, ऊर्दू और असमी।
विज्ञापन

 


विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल में बैंक परीक्षाओं को क्षेत्रीय भाषाओं में कारने की मांग ट्विटर पर भी ट्रेंड हो रही थी। बड़ी संख्या में छात्र इसकी मांग कर रहे थे। केवल हिन्दी और अंग्रेजी में परीक्षाएं आयोजित होने से क्षेत्रीय स्तर पर युवाओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें