AYUSH NEET UG: नौ से 17 दिसंबर तक करनी होगी रिपोर्टिंग
अंतिम परिणाम कुछ दिनों पहले जारी किए गए आयुष नीट यूजी राउंड टू के अंतरिम परिणाम के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों के आधार पर तैयार किया गया है। जिन उम्मीदवारों के नाम आयुष नीट यूजी आवंटन सूची में हैं, उन्हें नौ दिसंबर से 17 दिसंबर, 2022 तक आवंटित संस्थानों या कॉलेजों को रिपोर्ट करना होगा। एएसीसीसी दूसरे राउंड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नीट यूजी आयुष काउंसलिंग राउंड मॉप-अप राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करेगी।