फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH PG Counselling 2025: आयुष पीजी के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी; 20 से 26 सितंबर तक करना होगा रिपोर्ट

Fri, 19 Sep 2025 02:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH PG Counselling 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (AACCC) ने आज (19 सितंबर) पीजी काउंसलिंग के पहले चरण का प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार AACCC PG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH PG Counselling 2025: आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (AACCC) ने आयुष पीजी काउंसलिंग राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


कमिटी ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यह केवल प्रोविजनल रिजल्ट है, जो बदल सकता है। इस आधार पर उम्मीदवार आवंटित सीट पर दावा नहीं कर सकते और न ही इसे अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

फाइनल रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार AACCC PG पोर्टल से प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे और आवंटित संस्थान में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित नहीं हुई है, उनकी रैंक संबंधित स्ट्रीम (आयुर्वेद/सिद्ध/यूनानी/होम्योपैथी) के प्रोविजनल रिजल्ट में प्रदर्शित नहीं की गई है।

विज्ञापन

आयुष पीजी राउंड 1 प्रवेश रिपोर्टिंग

जारी कार्यक्रम के अनुसार, आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी पाठ्यक्रमों के लिए पहले काउंसलिंग दौर में सीटें आवंटित करने वाले उम्मीदवार 20 से 26 सितंबर, 2025 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध PG Counselling Result लिंक पर क्लिक करें।
  • फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक चुनें।
  • डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें