AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) की तरफ से आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2023 का पहला राउंड के लिए पंजीकरण आज यानी 01 शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले आयुष की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर आयुष नीट यूजी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
खुद को पंजीकृत करें और खाते में लॉग इन करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।