फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET UG Counseling 2021: एएसीसीसी ने शुरू की नीट यूजी काउंसलिंग की पंजीकरण प्रक्रिया, ऐसे भरें फॉर्म

Mon, 31 Jan 2022 03:50 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी (आयुष) के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
AYUSH NEET UG Counseling 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी (आयुष) के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2021 शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 3 फरवरी, 2022 तक का समय है। इन पाठ्यक्रमों में पसंद को भरना और अपनी सीट को सुनिश्चित करने की प्रक्रिया 30 जनवरी, 2022 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सीटों का आवंटन 4 फरवरी, 2022 को होगा। इसके परिणाम 5 फरवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

सीटों के आवंटन के बाद उम्मीदवारों को 7 फरवरी, 2022 से 14 फरवरी, 2022 के दौरान निर्धारित जगह पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार नीट यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराते समय सभी विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें। पंजीकरण फॉर्म को पूरा भरने के बाद उसकी जांच कर लें। ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) के तहत आयुष काउंसलिंग 2021 चार राउंड में होगी। एआईक्यू राउंड 1, एआईक्यू राउंड 2, एआईक्यू मॉप-अप राउंड या राउंड 3 और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड होगा। उम्मीदवार इन राउंड के लिए तैयार रहें और पंजीकरण करने के बाद सीटों की आवंटन की सूचना के संबंध में लगातार वेबसाइट पर जाते रहें।

विज्ञापन

AYUSH NEET UG Counseling 2021 के लिए ऐसे करें पंजीकरण

  • एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध यूजी काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नई विंडो खुल जाएगी।
  • अब उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार आवश्यक जानकारियों को दर्ज करें।
  • जानकारियों को भरने के बाद अब उम्मीदवार सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र का विवरण जैसे परामर्श सेवा, रोल नंबर, लिंग, ईमेल आईडी भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपने फॉर्म को डाउनलोड कर लें।
  • उम्मीदवार अपने फॉर्म की प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें