आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के शेड्यूल के अनुसार, विकल्प भरने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2023 तक है। सीट आवंटन की प्रक्रिया 16 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक की जाएगी और सीट आवंटन परिणाम 18 अक्तूबर, 2023 को जारी किया जाएगा। आवंटित संस्थानों पर रिपोर्टिंग 19 अक्तूबर से 26 अक्तूबर 2023 तक किया जा सकता है।
नीट आयुष 2023 काउंसलिंग आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि AACCC सरकारी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, निजी कॉलेजों में 15% अखिल भारतीय कोटा सीटों के आवंटन के लिए आयुष काउंसलिंग 2023 आयोजित करता है।
बीएएमएस/बीएचएमएस/बीयूएमएस/बीएसएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयुष काउंसलिंग 2023 के लिए काउंसलिंग के तीन दौर होंगे। काउंसलिंग का मॉप-अप राउंड डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों और निजी कॉलेजों के लिए आयोजित किया जाएगा। नीट आयुष काउंसलिंग 2023 के माध्यम से उम्मीदवारों को आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 52,720 सीटों पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा।