फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET 2022: आयुष नीट काउंसलिंग के पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम जारी, ऐसे चेक करें सूची

Fri, 18 Nov 2022 07:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH NEET Counselling 2022: आयुष एडमिशन सेंट्र्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) की ओर से आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए पहले दौर का परिणाम एवं सीट आवंटन सूची शुक्रवार, 18 नवंबर को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
AYUSH NEET Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET Counselling 2022: आयुष एडमिशन सेंट्र्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) की ओर से आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के लिए पहले दौर का परिणाम एवं सीट आवंटन सूची शुक्रवार, 18 नवंबर को जारी कर दी गई है। नीट आयुष की काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन का परिणाम aaccc.gov.in पर घोषित किया गया है। आयुष चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट काउंसलिंग में भाग लेने उम्मीदवार अपने परिणाम देख एवं डाउनलोड कर लें।

AYUSH NEET Counselling: आपत्ति उठाने का अवसर दिया था

आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति की ओर से एक दिन पहले ही आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का अंतरिम सीट आवंटन परिणाम जारी किया गया था। इस पर उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्तियां उठाने का अवसर भी दिया गया था। 

AYUSH NEET UG Counselling पहले दौर का आवंटन रिजल्ट ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर 'आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2022' टैब पर क्लिक करें।
  3. अब करेंट इवेंट्स के तहत राउंड-1 सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपको रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा।
  5. इसमें की-बोर्ड के शॉर्ट कट 'Ctrl+F' का उपयोग करके नीट रैंक पता करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।

 

विज्ञापन

AYUSH NEET 25 नवंबर तक करनी होगी कॉलेजों में रिपोर्टिंग

आयुष नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के अंतरिम परिणाम की घोषणा और उससे जुड़ी आपत्तियों का निवारण करने के बाद, आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की ओर से पहले दौर का अंतिम सीट आवंटन परिणाम प्रकाशित किया है। जिन उम्मीदवारों को पहले दौर की काउंसलिंग में सीटें आवंटित की गईं हैं, उन्हें 25 नवंबर, 2022 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। आयुष नीट काउंसलिंग 2022 के माध्यम से, 914 बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस और बीएनवाईएस पाठ्यक्रमों में कुल 52,720 सीटों पर दाखिला दिया जा रहा है।  पहले दौर की आवंटन सूची में 1733 उम्मीदवारों को दाखिला दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें