हर साल 17 लाख विद्यार्थी होते हैं इंजीनियरिंग स्नातक
भारत में हर साल लगभग 17 लाख विद्यार्थी इंजीनियरिंग स्नातक होते हैं। पाम ने कहा, आईआईटी प्रणाली से बाहर के कई प्रतिभाशाली छात्र अंतरराष्ट्रीय अवसरों के हकदार हैं। इस पहल का उद्देश्य अकादमिक कठीरता को उद्योग जगत में अमभर प्लेसमेंट और करियर मेलों के साथ जोड़ना है। साथ ही ऑस्ट्रिया में अंग्रेजी में पढ़ाए जाने वाले स्नातकोतर कार्यक्रमों की किफायती और व्यापक उपलब्धता पर प्रकाश डालना है। दुतावास ने कहा कि वीएफएस एजुकेशन सर्विसेज छात्रों के आवेदनों के लिए लिए कार्यान्वयन भागीदार के रूप में काम करेगी।