फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mid-Term Exam: सरकारी स्कूलों में मध्यावधि परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 15 सितंबर से होंगे एग्जाम; देखें तिथियां

Sat, 20 Sep 2025 09:56 AM IST
शाहीन परवीन अमर उजाला, ब्यूरो

सार

Government Schools: सरकारी स्कूलों में 2025-26 सत्र की मध्यावधि परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों की परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mid-Term Exams Schedule: शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 को मध्यावधि परीक्षाओं के आयोजन के लिए तिथि-पत्र और दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। यह कार्यक्रम कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह व शाम दोनों पालियों में लागू होगा।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के अनुसार, मध्यावधि परीक्षाएं 15 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। अधिकांश स्कूल दशहरा अवकाश से पहले परीक्षाओं को समाप्त करने का प्रयास करेंगे। यह शेडयूल शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप तैयार किया गया है, जो छात्रों के सिलेबस की प्रगति का मूल्यांकन करने और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में साहायक सिद्ध होगा।

कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों की परक्षाएं 15 सितंबर से होंगी शुरु

प्रश्नपत्रों की आपूर्ति कक्षा 3 से 12 तक एमआईएस (मैनेजमेंट इंफॉर्मिशन सिस्टम) में दर्शाए गए अद्यतन विषय संयोजनों और पालियों के अनुसार की जाएगी।

यदि कोई विद्यालय कमरों की कमी, चात रहे निर्माण/नवीनीकरण कार्य या अन्य उचित कारणों से प्रश्नपत्र प्राप्ति की पाली बदलना चाहता है, ती ऐसा अनुरोध परिपत्र जारी होने की तिथि से दो दिनों के अंदर परीक्षा शाखा में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत करता होगा। इसके लिए संबंधित शिक्षा उप निदेशक की मंजूरी लेनी होगी। परीक्षाओं का शेक्यूल जारी होने से परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय से राष्ट्रनीति कार्यक्रम के दिशा निर्देश जारी

शिक्षा निदेशालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप राष्ट्रनीति कार्यक्रम को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए हैं। इन दिशानिर्देशों का मुख्य उद्देश्य कक्षा 3 से 12 तक के सभी छात्रों को उप-समितियों में शामिल कर नेतृत्व क्षमता, नागरिक जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का पोषण करना है।

सभी सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रमुखों को इनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, कार्यक्रम के तहत कक्षा 3 से 12 तक के प्रत्येक सेक्शन के सभी छात्र स्वतः उप-समितियों के सदस्य बनेंगे। प्रत्येक सेक्शन को राष्ट्रनीति रूपरेखा के आधार पर सात अलग-अलग उप-समितियों में विभाजित किया जाएगा, जो छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें