भारतीय प्रबंधन संस्थानों का संघ ( AIMS) आज यानी कि शनिवार को एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (ATMA) रिजल्ट 2021 जारी कर सकता है। एटीएमए रिजल्ट 2021 जारी होने के बाद अभ्यर्थी एआईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि भारतीय प्रबंधन संस्थानों के संघ की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com है।
ऐसे देख सकेंगे एटीएमए रिजल्ट 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको आईडी पासवर्ड डालनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-ध्यान रहे आपका रिजल्ट तभी खुलेगा जब जारी हो जाएगा।
आपको बता दें कि मई सत्र के लिए एटीएमए परीक्षा का आयोजन 30 मई को हुआ था। परीक्षा का रिजल्ट 5 जून यानी आज जारी होने वाला है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में हुई थी। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे वे 524 विभिन्न प्रबंधन संस्थानों में आवेदन कर सकेंगे। एटीएमए का आयोजन एमबीए, पीजीडीएम, एमसीए, पीजीडीबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए साल में कई बार किया जाता है।