फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: एटीएमए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा लिंक

Thu, 22 Apr 2021 12:39 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स ( AIMS)  ने अप्रैल सत्र के लिए एटीएमए ( ATMA) एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रबंधन प्रवेश के लिए एआईएमएस ( AIMS) टेस्ट में उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट atmaaims.com है। यह परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित होनी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-शिलांग: कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक बंद रहेंगे कॉलेज

प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, मॉक टेस्ट लिंक 23 अप्रैल को 45 मिनट के लिए सक्रिय हो जाएगा। मॉक टेस्ट स्लॉट को सभी उम्मीदवार द्वारा 22 अप्रैल को लॉग इन करके चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com है।
-यहां होम पेज पर आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
- जिसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।

इसे भी पढ़ें-ओडिशा: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित


परीक्षा का आयोजन एआई एवं मानव-केंद्रित घर-आधारित ऑनलाइन परीक्षण के जरिए होगा।उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे लॉगिन करना होगा और आईडी प्रूफ तैयार रखना होगा जो प्रॉक्टर की मांग पर कैमरे के सामने प्रदर्शित करना होगा। परिणाम 30 अप्रैल को घोषित होंगे।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें