फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सितंबर से खुलेंगे असम में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल

Fri, 18 Sep 2020 12:57 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
school - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

असम में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल 21 सितंबर से खुलेंगे। इसके लिए सरकार ने एसओपी जारी की है। दरअसल, सूबे की सरकार ने केंद्र सरकार के अनलॉक 4.0 दिशा-निर्देशों के तहत राज्य में 21 सितंबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्ष तक के विद्यार्थियों के लिए फिर से स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं। छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। केंद्र सरकार ने अनलॉक 4.0 के तहत 21 सितंबर से आंशिक तौर पर नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है। कई राज्यों ने केंद्र की गाइडलाइन को मानते हुए 21 सितंबर से स्कूलों को फिर से आंशिक तौर पर खोलने का फैसला लिया है। हालांकि, गुजरात सरकार ने साफ कर दिया है कि अभी सूबे में स्कूलों को खोलने की स्थिति नहीं है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां 21 सितंबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को नहीं खोला जाएगा।

इसे भी पढ़ें-JEE Advanced 2020: पहली बार जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बी कल्याण चक्रवर्ती द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूलों को खोलने को लेकर जारी की गई एसओपी 21 सितंबर से प्रभावी होगी और अगले 15 दिनों तक लागू होगी। 15 दिन बाद स्थिति को देखते हुए एसओपी को संशोधित किया जाएगा। एसओपी में कहा गया है कि 9, 10, 11 और 12वीं कक्षा के छात्रों को स्कूलों में आने की अनुमति होगी, जबकि अन्य सभी कक्षाएं निलंबित रहेंगी। कक्षा 9 और 12वीं के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जबकि, 10 वीं और 11वीं कक्षा के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें