असम पुलिस में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां 204 पदों पर जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर की नौकरी निकली हैं। इन नौकरियों में चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रति माह 49 हजार रुपये से ज्यादा का वेतन मिलेगा। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
इन नौकरियों के लिए उम्र सीमा 18 से लेकर 38 साल तक रखी गई है। सबसे खास बात है कि इन पदों पर आवेदन करने वालों के लिए कोई एप्लीकेशन शुल्क नहीं रखा गया है। फिलहाल इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में अभी वक्त है। इन सरकारी नौकरियों में चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।