फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam HSLC Result 2026: जल्द जारी होगा असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, कहां और कैसे करें चेक? जानें पूरा विवरण

Wed, 08 Apr 2026 02:52 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

असम बोर्ड 10वीं (एचएसएलसी) का रिजल्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी होगा। छात्र sebaonline.org पर रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इस साल करीब 4.38 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जो 10 से 27 फरवरी तक आयोजित हुई थी।
 
विज्ञापन
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) 10वीं कक्षा यानी एचएसएलसी (हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट) परीक्षा 2026 का रिजल्ट 10 अप्रैल 2026 को जारी करेगा। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

विज्ञापन

फरवरी में हुई थी परीक्षा

असम बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल करीब 4.38 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने से पहले एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया जाएगा, जिसमें रिजल्ट का समय और अन्य जरूरी जानकारी दी जाएगी।

ऑनलाइन जारी होगा रिजल्ट

असम एचएसएलसी रिजल्ट 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र नीचे बताई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे:
  • sebaonline.org

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।

मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को जो ऑनलाइन मार्कशीट मिलेगी, उसमें निम्न जानकारी शामिल होगी:
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • बोर्ड का नाम
  • विषयों की सूची
  • प्राप्त अंक
  • कुल अंक
  • पास/फेल की स्थिति

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा

असम बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगा। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां से छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट से पहले ये तीन तैयारियां बेहद जरूरी

रिजल्ट जारी पर बिना किसी परेशानी के अपनी मार्कशीट देखना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले से तैयार रहना जरूरी है। इसके लिए छात्रों को यहां बताई तैयारियां कर लेनी चाहिए।

1. पहले से तैयार रखें जरूरी डिटेल्स
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। अक्सर आखिरी समय में ये जानकारी ढूंढने में दिक्कत होती है, इसलिए बेहतर है कि छात्र अपना एडमिट कार्ड पहले से ही अपने पास रखें।

2. रिजल्ट लिंक को पहले से करें बुकमार्क
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो हो सकती है। इसलिए छात्र रिजल्ट पेज के डायरेक्ट लिंक को पहले से ही अपने ब्राउजर में बुकमार्क कर लें। इससे वे तेजी से रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे।

3. इंटरनेट और डिवाइस रखें तैयार
रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर सही तरीके से काम कर रहा हो और इंटरनेट कनेक्शन तेज व स्थिर हो। धीमे नेटवर्क की वजह से रिजल्ट खुलने में परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले से नेटवर्क चेक करना जरूरी है।

ऐसे चेक करें असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
  • “रिजल्ट” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “HSLC Result 2026” लिंक पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन

रिजल्ट के बाद सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका

रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे या किसी विषय में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें सप्लीमेंट्री (कम्पार्टमेंट) परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

इसके लिए आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। छात्रों को निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें