Assam CEE 2023: असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Assam CEE 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है।
Assam Cee Registration 2023: असम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गुवाहाटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Assam CEE 2023) के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 14 मार्च, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट- atsu.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 03 अप्रैल, 2023 तक चलेगी।
असम संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा।
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या समकक्ष पास होना चाहिए।