असम शिक्षा बोर्ड 25 मई तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नए कार्यक्रम पर फैसला करेगा। इस बात की घोषणा सूबे के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने की है। उन्होंने कहा कि दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला 25 मई तक लिया जाएगा। इससे पहले 4 मई को दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को उल्लेखित केवल तीन विषयों में उपस्थित होने का विकल्प मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें-यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: क्या रद्द हो सकती है दसवीं की परीक्षा? यहां जानिए
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दिशा-निर्देशों के साथ परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दी तो अभिभावकों एवं छात्रों के सहयोग से 15 दिनों के नोटिस पर परीक्षा का आयोजन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति में सुधार होते ही दसवीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्कूलों के लिए सभी पाठ्यपुस्तकों के डिजिटलीकरण की भी घोषणा की है। पुस्तकों के डिजिटलीकरण की घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगर सब ठीक रहा तो 15 दिननों के नोटिस के भीतर 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़े-ंशिक्षा मंत्री निशंक: विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक आज, परीक्षाओं को लेकर हो सकता है
बता दें कि सूबे के शिक्षा विभाग ने अभी तक दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की घोषणा नहीं की है। जबकि, इस दौरान सीबीएसई एवं आईसीएसई सहित कई राज्यों के बोर्ड ने दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी है और छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई दसवीं कक्षा का रिजल्ट 20 जून को जारी करने वाली है। जबकि पंजाब बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है।