कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ( ASRB) ने अपनी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। एआरएसबी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( NET), कृषि अनुसंधान सेवा प्रारंभिक परीक्षा ( ARS) और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ( STO) परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इनके स्थगित होने की अधिसूचना पढ़ सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट asrb.org है।