फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड: नेट, एआरएस और एसटीओ के लिए संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित

Sat, 29 May 2021 04:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ने अपनी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है।
  • नेट,  कृषि अनुसंधान सेवा प्रारंभिक परीक्षा और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी परीक्षा को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड ( ASRB) ने अपनी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। एआरएसबी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( NET), कृषि अनुसंधान सेवा प्रारंभिक परीक्षा ( ARS)  और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ( STO)  परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं को देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इनके स्थगित होने की अधिसूचना पढ़ सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट asrb.org है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना के कारण चयनित विषयों के लिए होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कोविड -19 महामारी की वजह से पैदा हुई मौजूदा स्थिति के कारण राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा नेट 2021, कृषि अनुसंधान सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी परीक्षा के आयोजन को स्थगित किया जा रहा है। ये परीक्षाएं  21 जून से लेकर  27 जून के दौरान होने वाली थी। हालांकि, अभी इन परीक्षाओं की संशोधित तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि परीक्षाओं की संशोधित तिथियां बाद में जारी की जाएंगी। भर्ती बोर्ड परीक्षाओं से करीब 15 दिन पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा की तिथि जारी करेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- 10वीं बोर्ड: सात राज्यों ने रद्द की परीक्षा, तीन राज्य ही कराएंगे पेपर, इनको है सीबीएसई के फैसले का इंतजार
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें