फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASOSE 2025: एएसओएसई में दाखिले के लिए 26 मई से प्रवेश परीक्षा; 21 को जारी होगा प्रवेश पत्र

Mon, 19 May 2025 08:24 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ASOSE 2025: डॉ. बी.आर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस में कक्षा नौवीं में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रवेश परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।
 
विज्ञापन
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ASOSE: शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए डॉ. बी.आर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस (ASOSE) में कक्षा नौवीं में दाखिले को लेकर आखिरकार एप्टीट्यूट टेस्ट की तारीखें जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है। लंबे समय से आवेदकों को प्रवेश परीक्षा का इंतजार था।

विज्ञापन

27 मई को होगी परीक्षा

आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल, साइंस टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स (स्टेम) में दाखिले को लेकर प्रवेश परीक्षा 26 मई को और ह्यूमैनिटीज, परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स, हाई-एंड 21 सेंचुरी स्किल्स स्पेशलाइज्ड स्कूल में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।
विज्ञापन

21 मई से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र

प्रश्न का गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान किया गया है। आवेदक edudel.nic.in/sose लिंक पर जाकर 21 मई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा आयोजन के संबंध में सभी केंद्र अधीक्षकों/केंद्र के स्कूल प्रमुखों और परीक्षा समन्वयकों के लिए 23 मई को ऑनलाइन ओरिएंटेशन का आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 37 स्पेशलाइज्ड स्कूल संचालित हो रहे हैं। यह स्कूल अब सीबीएसई से मान्यता प्राप्त माने जाएंगे। इस संबंध में निदेशालय ने अप्रैल माह में सर्कुलर जारी किया था। वहीं, दिल्ली में भाजपा की सरकार के आने से पहले यह स्कूल दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा संचालित हो रहे थे। पिछले वर्ष दाखिले को लेकर जनवरी-फरवरी में टेस्ट का आयोजन हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें