जनजातीय विकास मंत्री अशोक उइके ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही आदिवासी बच्चों से जुड़े सरकारी आश्रम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूल का रूप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये कदम इसलिए उठाया जा रही है जिससे महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर सुनिश्चित हो सकें और आश्रम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में बदलने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
जानकारी देते हुए अशोक उइके ने यह भी कहा कि 50 सरकारी आश्रम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूल के रूप में बदला जाएगा और बच्चों को कक्षा पहली में प्रवेश दिया जाएगा। उइके ने कहा कि अकादमिक सत्र 2019-20 के दौरान कक्षा छठी से भी प्रवेश दिया जाएगा।
आपको बता दें कि आदिवासी विकास विभाग 502 आश्रम स्कूल चलाता है। जानकारी के अनुसार छठी से गणित एवं विज्ञान जैसे विषय मराठी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में पढ़ाये जाएंगे।
ये भी पढ़ें- क्या है ट्विटर की चिड़िया का नाम और पेप्सी थी पहले पेट दर्द की दवा, पढ़ें ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।