फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला, आश्रम स्कूलों को दिया जाएगा अंग्रेजी मीडियम का रूप

Sat, 31 Aug 2019 02:54 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय विकास मंत्री अशोक उइके ने शुक्रवार को कहा कि जल्द ही आदिवासी बच्चों से जुड़े सरकारी आश्रम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूल का रूप दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये कदम इसलिए उठाया जा रही है जिससे महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों के आदिवासी छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर सुनिश्चित हो सकें और आश्रम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों में बदलने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए अशोक उइके ने यह भी कहा कि 50 सरकारी आश्रम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम के स्कूल के रूप में बदला जाएगा और बच्चों को कक्षा पहली में प्रवेश दिया जाएगा। उइके ने कहा कि अकादमिक सत्र 2019-20 के दौरान कक्षा छठी से भी प्रवेश दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि आदिवासी विकास विभाग 502 आश्रम स्कूल चलाता है। जानकारी के अनुसार छठी से गणित एवं विज्ञान जैसे विषय मराठी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में पढ़ाये जाएंगे।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- क्या है ट्विटर की चिड़िया का नाम और पेप्सी थी पहले पेट दर्द की दवा, पढ़ें ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें