पाकिस्तान आखिरकार ये बात मान रहा है कि अगर भारत के साथ युद्ध हुआ तो वह हार जाएगा। पाक पीएम इमरान खान ने हाल में एक इंटरव्यू में सांकेतिक रूप से ये बात स्वीकार की है कि भारत-पाक के बीच पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान हार सकता है।
इमरान ने कहा कि पाकिस्तान कभी परमाणु युद्ध शुरू नहीं करेगा। मैं शांतिवादी और युद्ध विरोधी हूं। मेरा मानना है कि युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं होता। इसके परिणाम भयावह हो सकते हैं।