फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, छात्र इन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

Sun, 09 Aug 2020 08:30 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

APS University : अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, रीवा (मध्य प्रदेश) में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए विश्विद्यालय ने तिथियां जारी कर दी हैं। वे छात्र जो अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेना चाहते हैं वे एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। सिर्फ एम.फिल में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों की प्रवेश परीक्षा होगी।

 इन कोर्स में छात्र ले सकते हैं प्रवेश :
विज्ञापन


12वीं पास छात्र इन कोर्स में ले सकते हैं प्रवेश

  • बीबीए
  • बीसीए
  • बी.एससी
  • बी.कॉम (आनर्स)
  • बी.एससी (आनर्स)
  • बीपीईएस
  • बीए (आनर्स)
  • बीएएलएलबी (आनर्स)

 12वीं के बाद होने वाले सभी कोर्स (बीएएलएलबी को छोड़ कर) 6 सेमेस्टर के होंगे। बीएएलएलबी का कोर्स पांच साल/ दस सेमेस्टर का होगा।


पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स की सूची :

  • एमबीए
  • एम.एससी
  • एम. टेक
  • एम. कॉम
  • एम.ए
  • एमसीए

परास्नातक कोर्स चार सेमेस्टर के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स :

इन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स की अवधि दो सेमेस्टर की होगी।

इन डिप्लेमा की अवधि छह महीने होगी।

फूड न्यूट्रेशन एंड डाइटीशियन कोर्स की अवधि तीन माह होगी।

परास्नातक के बाद छात्र फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, कंप्यूटर साइंस, सोशल वर्क, अंग्रेजी, हिंदी, एनवायरमेंटल साइंस और पॉलिसी रिसर्च आदि विषय से एम.फिल कर सकते हैं। एम.फिल कोर्स दो सेमेस्टर का होगा। 

महत्वपूर्ण तिथियां

ऐसे करें आवेदन :
 
वे उम्मीदवार जो अवधेश प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, रीवा (मध्य प्रदेश) में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे एमपीऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश लेने वाले सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के छात्रों को 800 रुपए तथा एससी और एसटी ( मध्य प्रदेश के निवासी) वर्ग के उम्मीदवारों के 400 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में देना होगा।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें