फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET की परीक्षा के लिए 22.77 लाख उम्मीदावरों ने किया आवेदन, 4.25 लाख लोगों का शुल्क अब भी बाकी

Thu, 11 Oct 2018 12:55 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPTET
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए पंजीकरण कराने वाले 22.77 लाख अभ्यर्थियों में से 18.25 लाख ने आवेदन का मूल प्रिंट निकाल लिया। मंगलवार को शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तक 18.50 लाख अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किए।
विज्ञापन


शुल्क जमा करने के बाद परीक्षा नियामक की वेबसाइट से बुधवार शाम छह बजे तक 18.25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन का प्रिंट निकाल लिया था। परीक्षा नियामक की ओर से टीईटी-2018 के लिए चार नवंबर की तिथि तय की गई है।

बता दें कि टीईटी में बड़ी संख्या में आवेदन के चलते लगातार वेबसाइट में खराबी आ रही थी। अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। वेबसाइट की खराबी के चलते शासन को आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ शुल्क जमा करने की तिथि भी आगे बढ़ानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें