फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advance: परीक्षा के लिए कल से करें आवेदन, जमा करना होगा अपना मूल प्रमाण पत्र

Thu, 02 May 2019 08:23 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर के आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी और आईआईएसआर में दाखिले के लिए जेईई एडवांस-2019 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन खिड़की 3 मई को खुलेगी। कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस आवेदन पत्र के साथ पहली बार दिव्यांग, डिफेंस समेत आरक्षित वर्ग के छात्रों को ओरिजनल सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे, इसलिए छात्र ऑनलाइन आवेदन खिड़की खुलने से पहले संबंधित आरक्षित वर्ग का लाभ लेने के लिए ओरिजनल सर्टिफिकेट बना लें, ताकि बाद में दिक्कत न हो।
विज्ञापन


आईआईटी रुड़की की वेबसाइट पर जेईई एडवांस-2019 के नाम से पोर्टल सुबह 10 बजे खुल जाएगा। जेईई एडवांस-2019 परीक्षा के आयोजक प्रबंधन के मुताबिक, पहली बार दिव्यांग श्रेणी के 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग छात्रों को परीक्षा में अनुपूरक समय की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

डिफेंस आरक्षित वर्ग में डिफेंस सर्विस, शहीद पैरामिलिट्री सैनिक के बच्चों, बॉर्डर या युद्ध के दौरान दिव्यांग सैनिक के बच्चों को लाभ मिलेगा। प्रति संस्थान दो सीट डिफेंस कोटे के तहत दी जाती हैं। हालांकि डिफेंस कोटे का लाभ लेने से पहले उक्त छात्र का स्कोर जेईई एडवांस-2019 की सूची में आना अनिवार्य है, जोकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किया गया है। 

जेईई एडवांस-2019 प्रबंधन के मुताबिक, डायबिटीज और दिव्यांग छात्रों को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र में जानकारी देनी आवश्यक है। आईआईटी प्रबंधन डायबिटीज व दिव्यांग छात्रों के जेईई मेन-2019 के आवेदन भी जांचेगा कि उन्होंने जेईई मेन-2019 परीक्षा के दौरान डायबिटीज व दिव्यांग श्रेणी की जानकारी दी थी या नहीं? यदि नहीं तो ऐसे श्रेणी के छात्रों को जेईई एडवांस में भी सुविधा नहीं मिलेगी।

सुविधाओं का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता व बीमारी से संबंधित नए ओरिजनल सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे, जोकि सरकारी डॉक्टर से सत्यापित होने चाहिए। हालांकि सुविधाओं के लिए उन्हें जेईई एडवांस-2019 प्रबंधन के नाम अनुमति पत्र लिखकर अपलोड करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें