फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP SSC Result 2026: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं में 85.25% बच्चे पास, लड़कों से आगे लड़कियां, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Thu, 30 Apr 2026 03:41 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP SSC Result 2026: आंध्र प्रदेश 10वीं का रिजल्ट जारी, कुल 85.25% छात्र पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.90% और लड़कों का 82.68% रहा। छात्र वेबसाइट, व्हाट्सएप और डिजिलॉकर से रिजल्ट देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AP SSC Result 2026: आंध्र प्रदेश कक्षा 10 (SSC) परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी इस वर्ष के नतीजों में कुल पास प्रतिशत 85.25% दर्ज किया गया है। इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 87.90% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.68% दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इस वर्ष राज्यभर में 6 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षाओं का आयोजन 16 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

WhatsApp और DigiLocker से भी देखें रिजल्ट

छात्र अपने परिणाम अब WhatsApp के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए “Mana Mitra” सेवा शुरू की गई है। छात्र 9552300009 नंबर पर “Hi” भेजकर अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “SSC Public Examination Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑनलाइन उपलब्ध स्कोरकार्ड अस्थायी (प्रोविजनल) होगा। छात्रों को बाद में अपनी मूल मार्कशीट अपने-अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें