आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (APECET) 2020 की 'आंसर की' जारी की। इस परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार अपनी 'आंसर की' डाउनलोड करके प्रश्नों के उत्तर को चैलेंज दे सकते हैं। अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में 17 सितंबर 2020 यानी री आज शाम पांच बजे तक किसी प्रश्न के उत्तर को चैलेंज दे सकते हैं।
इसके लिए अभ्यर्थियों को
apecet2020keyobjections@gmail.com पर मेल करना होगा। काउंसिल ने चार सितंबर को विभिन्न केंद्रों पर AP ECET की परीक्षा का आयोजन किया था।
AP ECET 2020 की 'आंसर की' ऐसे चेक करें
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट
sche.ap.gov.in
-यहां अभ्यर्थियों को होम पेज पर ही आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही आंसर की खुल जाएगी।
AP ECET 2020 उत्तर कुंजी में प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति ऐसे दर्ज कराएं
-उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
-इसके बाद 'आंसर की' में दिए गए प्रश्नों के साथ अपने उत्तरों का मिलान करना होगा।
- अगर आपको लगता है कि आपने प्रश्न का सही उत्तर दिया है, लेकिन उसे गलत कर दिया गया है, तो आप आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- आप
apecet2020keyobjections@gmail.com पर सबूत के साथ सही उत्तर को ईमेल कर सकते हैं।