एपी डीएससी 2018 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बता दें की आवेदन प्रक्रिया के शुरू होते साथ ही पांच हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया साथ ही 9314 उम्मीदवारों ने पेमेंट प्रक्रिया भी पूरी कर दी है। आवासीय स्कूल शिक्षक पदों के लिए 980 विशेष स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए 67 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। वहीं दूसरी ओर नियमित शिक्षक पद के लिए अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किये हैं। इस परीक्षा के साथ कुल 7729 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी।