पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक
एपी टीईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम 60% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। पिछड़े वर्ग (BC) के उम्मीदवारों को 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विकलांग और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
परिणाम ऐसे करें डाउनलोड
परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aptet.apcfss.in पर जाएं।
- एपी टीईटी 2024 स्कोरकार्ड के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- एपी टीईटी जुलाई 2024 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।