आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका
प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद परीक्षा प्राधिकरण ने आपत्ति दर्ज करने की विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवार यदि किसी उत्तर से असहमत हैं, तो वे 24 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर और ठोस प्रमाण के साथ दर्ज की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। बिना आधार या समय सीमा के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
AP TET Answer Key 2025: आपत्तियों की जांच कैसे होगी?
परीक्षा विभाग के अनुसार, प्रारंभिक आंसर की पर प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा की जाएगी।
केवल वही आपत्तियां मान्य मानी जाएंगी, जो
- मानक पाठ्यपुस्तकों
- सरकारी पाठ्यक्रम
- या प्रमाणिक शैक्षणिक स्रोतों
पर आधारित होंगी। बिना सबूत या दोहराई गई आपत्तियों को जांच के स्तर पर ही खारिज किया जा सकता है।
AP TET Preliminary Answer Key 2025 ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tet2dsc.apcfss.in पर जाएं।
- होमपेज पर TET Preliminary Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर विषयवार प्रश्नपत्रों की सूची दिखाई देगी।
- अपने पेपर और विषय के अनुसार आंसर की लिंक चुनें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी।
- पीडीएफ डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सेव करें।
- जरूरत हो तो प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।