नई शुल्क संचरना
नए निर्णय के तहत ओपन, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 3,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस में बड़ी राहत देते हुए इसे 1,500 रुपये से घटाकर 500 रुपये कर दिया गया है।
एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2026 तय की गई है। जिन उम्मीदवारों से यह तारीख छूट जाती है, वे 7 से 10 जनवरी 2026 के बीच लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और पेन-पेपर मोड दोनों माध्यमों से होगी। ऑल इंडिया लेवल की इस परीक्षा का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश के 100 से अधिक शहरों में किया जाएगा।
गौरतलब है कि एनआईएफटी, कपड़ा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है और फैशन शिक्षा के क्षेत्र में देश का प्रमुख संस्थान माना जाता है।